दुनिया के इतिहास में 16 मई का दिन अन्य घटनाओं के साथ एक विशेष वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए याद किया जायेगा। यह उपलब्धि इसी तारीख को 2013 में हासिल हुई थी। उस दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को मानव- भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। इस सफलता से चिकित्सा जगत के बहुत लाभान्वित होने की उम्मीद जगी। इस खोज से कई लाइलाज बीमारियों से निजात मिलने की सम्भावना दिखी। इन बीमारियों में पार्किंसन, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी का कम होना आदि शामिल हैं।
16 मई की यह तारीख देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद की जायेगी-
1929%3A हॉलीवुड में पहले एकेडमी एकेडमी अवॉर्ड दिए गए।
1877%3A फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू।
1911%3A कलकत्ता (अब कोलकाता) में तब तक के दुनिया में सबसे बड़े ओवरहैड वाटर टैंक (तल्लाह वाटर टैंक) का निर्माण पूरा।
1960%3A भारत और ब्रिटेन के मध्य अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1975%3A सिक्किम देश का 22वां राज्य बना।
1996%3A अटल बिहारी वाजपेयी का देश के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ।
2006%3A न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।
2007%3A निकोलस सरकोजी का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल शुरू।
2014%3A भारतीय व्यवसायी रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
2014%3A नैरौबी में एक धमाके से 12 लोगों की मौत।
Posted On:Saturday, May 15, 2021